किसान कोड कैसे देखे
स्टेप :1 सबसे पहले आपको क्रोम या कोई से भी एक ब्राउजर ओपन कर लेना है। उसके बाद आपको सर्चबार में CGKHADYA लिखकर सर्च करे, सर्च पेज पर जो पहला ऑप्शन दिखाई दे रहा है उस वेबसाइट के नीचे दूसरे नंबर जनभागीदारी पर क्लिक करे।
स्टेप 2: उसके बाद फिर कुछ इस प्रकार से न्यू इंटरफेस ओपन होगा और थोड़ा नीचे स्क्रॉल करे लेफ्ट साइड देखे और 2023-24 की धान खरीदी वाली सेक्शन में उसके नीचे दिखाई दे रहे किसानों का विवरण पर क्लिक करे।
स्टेप :3 फिर इस प्रकार कॉलम लिस्ट वॉयस इंटरफेस ओपन होगा । लिस्ट के दूसरे नंबर वाले कॉलम में जिले का नाम करके दिया है। ऊपर नीचे स्क्रॉल करके अपने जिले का नाम ढूंढ लेना है। उदाहरण के लिए जैसे कि कांकेर और आपका जो भी जिला हो उस नाम पर क्लिक करे।
स्टेप :4 उसके बाद और इस प्रकार कॉलम लिस्ट वॉयस इंटरफेस ओपन होगा । इस वाले लिस्ट के दूसरे नंबर वाले कॉलम में समिति उपार्जन केंद्र दिया है। उसपर ऊपर नीचे स्क्रॉल करके गांव का नाम ढूंढे और उस पर क्लिक करे।
स्टेप: 5 क्लिक करते ही आपका स्टेप पूरा हुआ अब आप अपने किसान कोड देख सकते है चित्र में लाल कलर के घेरे मेरे दिखाई दे रहे है वो उन सभी किसानों का किसान कोड है उनमें से ऊपर नीचे स्क्रॉल करके अपने या किसी का भी किसान कोड को देख सकते है।






