गूगल अकाउंट कैसे बनाएं, जानिए पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप

Jayant verma
0

 


अगर आप एंड्राॅयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना चाहते है और गूगल की अधिक सेवाओं का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके पास गूगल अकाउंट (जीमेल ईमेल आईडी) होना बहुत ही अति आवश्यक है। हालांकि ऐसा नहीं है कि यह अकाउंट सिर्फ एंड्राॅयड स्मार्टफोन में ही काम करता है बल्कि इसका उपयोग आप किसी भी डिवाइस वेब ब्राउजर या अप्लीकेशन के साथ या रोजाना के छोटे बड़े कामों, ईमेल या कम्यूनिकेशन के लिए उपयोग कर सकते हैं। ऐसे में यदि आपके पास गूगल अकाउंट नहीं है तो कैसे बनाएं चलिए आपको यहां मैं पूरी जानकारी स्टेप-बाई-स्टेप बता रहा हूं फॉलो जरूर करें।


स्टेप :1 सबसे पहले आपको गूगल ऐप पर ओपन करना है। यहां ऊपर लेफ्ट साइड में प्रोफाइल आइकॉन का इमेज दिखाई उसपर आपको क्लिक करना है।


स्टेप :2 फिर यहां पर आपको साइन इन में क्लिक करना है।


स्टेप:3 इसके बाद एड अकाउंट पेज ओपन होगा। आपको गूगल पर क्लिक करना है।


स्टेप :4 इसके बाद यहां आपसे  ईमेल या फोन नंबर से साइन इन करने के लिए कहा जाएगा। जबकि थोड़ा नीचे देखेंगे तो क्रियेट अकाउंट मिलेगा आपको उस पर टैब करना है। टैब करते ही कुछ ऑप्शन ओपन होगा जिसमें आपसे पुछा जाएगा कि किस तरह का अकाउंट बनाना चाहते हैं। अपने लिए, किसी बच्चे के लिए या फिर बिजनेस के लिए। आपको for my personal use पर क्लिक कर देना है।


स्टेप :3 इसके बाद यहां पर आपको दो कॉलम दिखाई देंगे।इसमें सबसे पहले आपको अपना नाम और नाम के अंत में आने वाला आखिरी शब्द लिखना है। जैसे यदि आपका नाम RAMKUMAR है तो पहला नाम में RAM और अंतिम नाम में KUMAR लिखें। । और नीचे next वाले नीले बटन पर क्लिक करना है।


स्टेप :4 इसके बाद आपसे आपका जन्मतिथि और लिंग पूछा जाएगा। यहां पर month, day, year वाले कॉलम में आपको अपनी जन्मतिथि डालना है, और gender वाले कॉलम में male/female स्त्री/पुरुष उसको डालना है।और नीचे next वाले नीले बटन पर क्लिक करना है।



स्टेप :5 इसके बाद आपसे गूगल अकाउंट के लिए यूनिक आईडी मांगा जाएगा। आप अपने नाम से जुड़े आईडी बना सकते हैं जैसे कि Ramkumar01234 या फिर आईडी के रूप में अपने मोबाइल नंबर का उपयोग कर सकते हैं। नीचे next वाले नीले बटन पर क्लिक करना है।


स्टेप :6 अब आपसे एक मजबूत पासवर्ड बनाने को कहा जाएगा जिसमें अक्षरों, संख्याओं और प्रतीकों के मिश्रण होना चाहिए। जैसे कि en1_Z88Wgpep7lu इसी प्रकार अपना एक यूनिक मजबूत पासवर्ड बनाएं जिससे कि आप अपने गूगल अकाउंट का सुरक्षित उपयोग कर सकें। और पासवर्ड बनाते ही आपका काम पूरा हो जाएगा। और नीचे next वाले नीले बटन पर क्लिक करना है।


स्टेप 9ः इसके बाद आपको गूगल द्वारा एक दो दिशा निर्देश दिए जाएंगे जिन्हें I agree पर क्लिक करें। करते ही आपका गूगल अकाउंट शुरू हो जाता है।


इस तरह से आप कुछ स्टेप फॉलो करके असानी से गूगल अकाउंट बना सकते हैं।

और इसके अलावा आप जीमेल ऐप, यूट्यूब, गूगल पे ऐप और क्रोम आदि से भी एक जैसे ही प्रोसेस से अपना गूगल अकाउंट बना सकते हैं।

Google अकाउंट के क्या फायदे हैं

गूगल अकाउंट के बहुत से फायदे है। यदि आप एंड्राॅयड फोन का उपयोग कर रहे हैं तो फिर इसके बिना आप फोन का उपयोग ठीक तरह से कर ही नहीं पाएंगे। वहीं गूगल के एक अकाउंट के साथ आपको अन्य कई ऐप का ऐक्सेस मिल जाता है। जैसे कि गूगल अकाउंट से आप अपने जीमेल अकाउंट, यूट्यूब अकाउंट, प्ले स्टोर, गूगल ड्राइव, कीप नोट्स, गूगल मैप्स और गूगल डॉक्यूमेंट सहित अधिक से अधिक ऐप का उपयोग कर पाएंगे।


Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)