धान का पैसे खाते में आया हैं या नहीं कैसे चेक करे...

Jayant verma
0

 नमस्कार दोस्तों अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य से है, और आप एक किसान तो यह कंटेंट आप सभी छत्तीसगढ़ वासियों किसानों के लिए है, आप अपने राज्य के किसी भी जिले के सरकारी उपार्जन केंद्र समिति धान मंडी में बेचे गए धान के पैसे खाते में आया है या नहीं, आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से भी चेक कर सकते है, तो कैसे चेक करे इसके बारे में मै आपको पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताने वाला हूं, कृपया मेरे द्वारा दिए गए जानकारी और चित्र में दिख रहे लाल एरो के निशान पर स्टेप बाई स्टेप फॉलो करे ।


धान का पैसे खाते में आया है या नहीं ऐसे चेक करे...

स्टेप 1:  सबसे पहले आपको क्रोम या कोई से भी ब्राउजर ओपन कर लेना है, उसके CGKHADYA लिखकर सर्च करे, सर्च पेज पर जो पहला ऑप्शन दिखाई दे रहा है उस पर क्लिक करे।



स्टेप 2: उसके बाद फिर कुछ इस प्रकार से न्यू इंटरफेस ओपन होगा और थोड़ा नीचे स्क्रॉल कर किसान पंजीयन संबंधित जानकारी देखे पर क्लिक करे।



स्टेप 3: उसके बाद आप जिस भी वर्ष का देखना चाहते है उस पर टिक करे, और उसके नीचे किसान कोड या किसान एकीकृत पोर्टल आईडी पर टिक करे, और किसान कोड या एकीकृत किसान पोर्टल आईडी भी फिल करे, और जस्ट उसके नीचे दिखाई दे रहे captcha कोड फिल करे, और जानकारी देखे पर क्लिक करे।


स्टेप पूरा हुआ अब आप अपनी पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार से देख सकते है। 






Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)