क्या आपके पास कोई Google account है और किसी कारणवश आप अपने गूगल या जीमेल अकाउंट को delete करना चाहते हैं? वैसे तो गूगल अकाउंट (Google accounts) को डिलीट करना कोई कठिन काम नहीं है, लेकिन आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि इस अकाउंट को डिलीट करने के बाद गूगल सर्विसेज का उपयोग पहले की तरह नहीं कर पाएंगे। खासकर जीमेल, गूगल ड्राइव, गूगल प्ले स्टोर आदि को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। अगर इसके बाद भी गूगल अकाउंट को डिलीट (Google Account Delete) करना चाहते हैं, तो फिर जानें एंड्रॉयड (android) पर इसे कैसे डिलीट किया जाता है, और इसके साथ ही, आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
Android पर गूगल अकाउंट (जीमेल) को delete कैसे करें?
यदि आप एंड्रॉयड डिवाइस पर गूगल अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं, तो फिर डिफॉल्ट गूगल ऐप या जीमेल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए जानकारी को स्टेप बाई स्टेप फॉलो जरूर करे।
स्टेप:1सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन में गूगल, जीमेल, या क्रोम ऐप को ओपन करें। अपने गूगल प्रोफाइल आइकॉन इमेज (profile icon image) पर क्लिक करे या फिर setting में जाएं।
स्टेप:2 फिर सेटिंग में जाने के बाद अपने गूगल अकाउंट gmail पर क्लिक करे।
स्टेप:3 इसके बाद manage your google account पर क्लिक करे।
स्टेप:4 यहां आपको टॉप पेज पर ही Data and privacy का ऑप्शन दिखेगा, आपको उस पर जाना है।
स्टेप:5 फिर नीचे की तरफ देखेंगे तो Delete your Google Account का ऑप्शन दिखेगा। जिसपर आपको क्लिक करना है।
स्टेप:6 यहां पर ऑथेंटिकेशन वेरिफिकेशन के लिए पासवर्ड दर्ज करें। और Next बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका गूगल या जीमेल अकाउंट डिलीट हो जाएगा।
गूगल अकाउंट को Delete करने से पहले जरूर ये करें
Google account को डिलीट करने के बाद आप गूगल के बहुत से सर्विसेज सुविधाओं को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आप चाहें, तो अकाउंट को डिलीट करने से पहले अपने डाटा को कापी या फिर डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए गूगल टेकआउट (Google Takeout) की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए जानकारी को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करें।
स्टेप:1 इसके लिए takeout.google.com पेज पर जाएं। पेज पर जाने के बाद आपके द्वारा उपयोग की गई गूगल की सभी सर्विसेज की लिस्ट सामने आ जाएंगे।
स्टेप:2 इसके बाद यहां पर डिफॉल्ट रूप से सभी चीजें सलेक्ट हो जाएंगे। मगर आप यहां पर आप अपने हिसाब से सलेक्ट कर सकते हैं कि किसे डाउनलोड करना है। और Next Step बटन पर क्लिक करें।
स्टेप:3 इसके बाद डाटा डिलीवरी मेथड को सलेक्ट कर लें। की डाउनलोड लिंक ईमेल के जरिए चाहिए या फिर इसे आप ड्राइव, वनड्राइव, बॉक्स, ड्रॉपबॉक्स आदि पर भी सेव कर सकते हैं। फिर इसके बाद आपको फ्रिक्वेंसी, फाइल टाइप, साइज को सलेक्ट करे । और Create export बटन पर क्लिक करें।
स्टेप:4 फिर आपको जीमेल पर एक डाउनलोड लिंक मिलेगा। जिसकी मदद से गूगल अकाउंट या जीमेल अकाउंट डाटा को डाउनलोड कर सकते हैं।
पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Google account को delete होने में कितने समय लगता है?
जब आप गूगल अकाउंट को डिलीट करते हैं, तो अकाउंट तुरंत डिलीट हो जाता है। हालांकि गूगल आपको डिलीट डाटा को रिकवर करने के लिए कुछ समय देता है।
क्या Google account डिलीट होने के बाद फिर से रिकवर किया जा सकता है?
गूगल अपने सर्वर से तुरंत ही आपका डाटा डिलीट नहीं करता है। डाटा को पूरी तरह से डिलीट होने में कुछ दिन या हफ्ते का समय लग सकते है। यदि आपने गूगल अकाउंट को गलती से डिलीट कर दिया है, तो गूगल अकाउंट रिकवरी टूल की मदद से उसे रिकवर किया जा सकता है।







